72 , 5
कोरोना के बढ़ते मामलों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसके चलते शेयर बाजार में सोमवार को लगातार पाचवें दिन गिरावट है। BSE सेंसेक्स 812 अंकों की भारी गिरावट के साथ 50,067 पर कारोबार कर रहा है। सुबह इंडेक्स ने दिन के सबसे ऊंचे स्तर 50,986.03 को भी टच किया।
सेंसेक्स में टेक महिंद्रा और M&M के शेयरों में सबसे ज्यादा 4-4% की गिरावट है। इसके अलावा रिलायंस और SBI के शेयरों में 2-2% गिरावट है। साथ ही TCS में भी 3% की गिरावट है। दूसरी ओर ONGC और HDFC बैंक के शेयरों में 2% की बढ़त है।
IT,ऑटो और बैंकिंग के शेयरों में बिकवाली
निवेशक बैंकिंग, ऑटो और IT सेक्टर के शेयरों में बिकवाली कर रहे हैं। इनमें 1-1% से ज्यादा की गिरावट है। निफ्टी इंडेक्स भी 206 अंक नीचे 14,775.70 कारोबार कर रहा है। मेटल शेयरों में खरीदारी के चलते इंडेक्स 2.51% की बढ़त के साथ 3,641.20 पर कारोबार कर रहा है। हिंदुस्तान कॉपर का शेयर 12% ऊपर है।